Aadhaar Card Address Change Rules Details : आज के टाइम में भारत के सभी लोगों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है, इसके बिना कोई भी सरकारी काम और होना मुश्किल है।आधार में कई जानकारियां होती है, जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर और पता होता है। इन अगर आप कोई बदलाव करते है, तो आधार में इसे अपडेट करना जरूरी होता है।
लेकिन आधार में कोई बदलाव करने की एक सीमा होती है, जैसे जन्म तारीख आप आधार कार्ड में एक ही बार बदल सकते है। तो चलिए जानते है की आप आधार में किस डेटा को कितनी बार बदल सकते है।
आधार में मोबाइल नंबर या ईमेल कितने बार बदल सकते हैं
Aadhaar Card Address Change Rules Details : आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने की कोई लिमिट नहीं है। आप जब चाहें आप अपनी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर और ईमेल को अपडेट करवा सकते है। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन आधार से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है उसपर OTP आता है।
आधार कार्ड का फोटो कितनी बार चेंज कर सकते हैं
आधार कार्ड का फोटो आप जितना बार चाहे उतना बार बदल सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है। लेकिन इसे आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही बदल सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रूपये का भुगतान करना होगा, फोटो को ऑनलाइन बदलने का कोई ऑप्शन नहीं है।
आधार में जेंडर नाम और जन्म तारीख कितना बार चेंज कर सकते हैं
अगर अपने आधार में नाम, जेंडर, और जन्म तारीख को केवल एक बार बदल सकते हैं। अगर आपको एक से ज्यादा बार नाम, जेंडर, और जन्म तारीख को को चेंज करना है तो यह तभी होगा जब किसी आपदा की स्थिति होगी। इसके लिए आपको आधार के क्षेत्रीय कार्यालय में जाना होगा। या फिर help@uidai.gov.in को ईमेल करना होगा।
इसके बाद आपको कारण बताना पड़ेगा की आप इसे क्यों चेंज करना चाहते हैं। इसके बाद आपको पूरी डिटेल्स और पूरी प्रूफ देना पड़ेगा जिसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय पूरी जांच करेगा अगर उनको सबकुछ सही लगाता है, तो फिर क्षेत्रीय कार्यालय इस बदलाव करने को मंजूरी देगा। अगर आपका अपील सही नहीं लगा तो फिर मंजूरी नहीं मिलेगी।
आधार में सही मोबाइल अपडेट होना जरूरी
आपके आधार कार्ड में सही मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो पहले आपको अपना सही मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। जिसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से अपडेट है तो आप कुछ बदलाव ऑनलाइन कर सकते है। और आधार केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
आधार में क्या चेंज करने पर कितना चार्ज लगता है
आधार में बदलाव करने के लिए कुछ चार्ज भी देनी पड़ती है। जैसे फोटो अपडेट करने के लिए 50 रूपये लगता है। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रूपये चार्ज देना होगा। और डेमोग्राफिक चेंज करने के लिए 50 रूपये का चार्ज देना होगा। हालांकि सरकार 14 जून 2026 तक आधार को ऑनलाइन अपडेट करने पर कोई चार्ज नहीं ले रही है।
Read More :-
निष्कर्ष :-
आज के इस News आर्टिकल में हमने आपको आधार कार्ड में महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में विस्तार से जानकारी ही है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो आप अपनी परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें। नोट यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए बताया गया है अधिक जानने के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।