Anjana Om Kashyap Biography In Hindi : एक भारतीय हिंदी टेलीविजन न्यूज एंकर और पत्रकार हैं, जो इंडिया के हिंदी भाषा के प्रमुख समाचार चैनलों में काम कर चुकी हैं। और भारत के लोगों के बीच एक लोक प्रिए न्यूज एंकर के तौर पर अपनी पहचान बनाई हैं।
जब देश और दुनिया की समाचार न्यूज जानने की बात आती है तो सबसे अच्छा माध्यम न्यूज चैनल होता है, जहां पर पूरी दुनिया की समाचार (News) मिलती रहती है। आप सभी ने भी दिन भर में कोई ना कोई न्यूज चैनल जरूर देखते होंगे या किसी न्यूज डिबेट को जरूर फॉलो करते होंगे, आज के इस ब्लॉग पोस्ट में जानेंगे भारत के महिला न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानेंगे।
अंजना ओम कश्यप की जन्म और परिवार (Anjana Om Kashyap birth and family)
Anjana Om Kashyap Biography In Hindi – अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) का जन्म 12 जून 1975 को रांची झारखंड में हुआ था, अंजना भूमिहार ब्राह्मण परिवार से आती है। उनके पिता का नाम डॉ ओम प्रकाश तिवारी जो पूर्व रक्षा अधिकारी थे।
अंजना ओम कश्यप की शिक्षा (Anjana Om Kashyap Education Qualifications)
अगर बात अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) की शिक्षा करें तो उन्होंने स्कूल की शिक्षा लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल रांची से की उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में एडमिशन लिया और यहां से वनस्पति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की इसके बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। अंजना ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी लेकिन दो बार इंटरव्यू में जाने के बाद भी वो असफल रहीं।
अंजना ओम कश्यप की पति और बच्चे (Anjana Om Kashyap Husband And Children)
अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) की शादी दिल्ली पुलिस में कार्यात एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मंगेश कश्यप से शादी की है, इन दोनों को एक बेटी और एक बेटा है। वर्तमान समय में अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं।
अंजना ओम कश्यप की पत्रकारिता में करियर (Anjana Om Kashyap Cariyar )
अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) की करियर की शुरुआत 2003 में दूरदर्शन से आने वाली सो आंखे देखी से आप पहला काम किया। दूरदर्शन कुछ दिनों काम करने के बाद Jee News में शामिल हुए लगभग 5 वर्षों तक काम किया। इसके बाद साल 2007 News 24 में शामिल हुई जहां पर उनकी डिबेट सो डॉट टुक खूब लोक प्रिए हुआ था। इसके बाद वह कुछ दिनों के लिए स्टार न्यूज काम किया और फिर आज तक में News में शामिल हो गई जहां उन्होंने काफी लंबे समय से वरिष्ठ संपादक और news Enkar के रूप में काम कर रही है।
अंजना भारत के एक बेहतरीन News एंकर में से एक है,वह AAJ Tak पर हल्ला बोल नाम से एक लोक प्रिए डिबेट सो होस्ट करती है। इससे पहले अंजना ने दिल्ली के दिल में क्या है, राज तिलक जैसी चुनावी शो प्रस्तुत किए जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। उनके करियर में उनके द्वारा होस्ट किए गए कुछ बेहतरीन शो जैसे Do took, विशेष रिपोर्ट, हल्ला बोल, राज तिलक, दिल्ली के दिल में क्या है, दूर, आंखे देखी ये सारी शो काफी पसंद की गई हैं।
Read More :-
अंजना ओम कश्यप को मिलने वाली अवॉर्ड
- राष्ट्रीय टेलीविजन में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर पुरस्कार.
- 2014 में आईटीए में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर पुरस्कार.
- 2015 में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतकरता के ENBA पुरस्कार.
- 2015 में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतकरता के IMWA पुरस्कार.
- इंडिया टुडे प्रेसिडेंटस एक्सिलेंस अवॉर्ड.
- पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
- 2024 में 24 वें भारतीय टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ एंकर “हल्का बोल” के लिए पुरस्कार मिला.
अंजना ओम कश्यप की संपत्ति (Anjana Om Kashyap Net Worth)
अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap Net Worth) की संपत्ति की सैलरी या नेट वर्थ की सटीक जानकारी नहीं मिली लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिली जानकारी के मुताबिक अंजना ओम कश्यप की सैलरी 40 से 50 लाख है। और कुल नेटवर्थ 50 से 60 करोड़ रूपये बताई जाती हैं, लेकिन ये जानकारी गलत भी हो सकती है, कम या ज्यादा भी हो सकती है।
अंजना ओम कश्यप की सोशल मीडिया की बात करें तो Instagram पर 1.8 मिलियन फॉलोवर्स है, वहीं Facbook पर 755k फॉलोवर्स है। इनको घर घर में काफी लोग पसंद करते है।
निष्कर्ष :-
आज के हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आप को भारत के एक बेहतरीन Tv News एंकर अंजना ओम कश्यपके बारे में सरल भाषा में आप सभी के साथ साझा किए है। आशा करते है कि आप सभी को अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा है तो अपने परिवार दोस्तो के साथ इस आर्टिकल को साझा करे। धन्यवाद आप सभी को।