Birth Certificate Online Apply : इंडिया में जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो व्यक्ति के पहचान और नागरिकता को दर्शाता है। पहले जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाकर बनवाया जाता था। जिसमें काफी परेशानी का सामना करना था। लंबी लाइन और कागजी कार्रवाई काफी मुश्किल भरा काम था।
लेकिन आज के ऑनलाइन के जमाने में कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, जिसके कारण इसे बनना काफी आसान हो गया है। आज आप किसी भी बच्चों का घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनवा जा सकता है। जिसके कारण समय और पैसा दोनों की बचत होती है। इसको सरकार द्वारा आम नागरिक को सुविधा को देखते हुए शुरुआत किया गया है। जिससे सभी नागरिक को आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बन सके। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को अपलाई कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र क्या है
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) एक सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो नवजात बच्चों की जन्म की आधिकारिक देता है। इसमें बच्चे का नाम माता पिता का नाम जन्म का तारीख और स्थान दर्ज होता है। यह प्रमाण पत्र मुंशीपाल कॉपरेशन, ग्राम पंचायत, नगर पालिका या राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
Birth Certificate Online Apply भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की शुरुआत की गई है। सरकार ने e- Governance को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा को शुरुआत की है जिससे सभी नागरिक डिजिटल रूप से महत्वपूर्ण दस्तावेज को प्राप्त कर सके अब सभी लोग घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में उसे डॉनलोड भी कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नगर पालिका या राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर आपको जाना पड़ेगा। इसके बाद यहां पर आपको आवेदन फॉर्म को भरना पड़ेगा जिसमें बच्चे का जानकारी, माता पिता का नाम अगर बच्चा हॉस्पिटल में हुआ है तो उसकी जानकारी या जन्म स्थान जन्म की तारीख जैसे सभी जानकारी भरी जाती है।
इसके अलावा आप को आवेदन के साथ साथ आपको सभी दस्तावेज को अपलोड करना पड़ेगा। जैसे हॉस्पिटल डिस्चार्ज स्लिप, माता पिता का पहचान पत्र ये सभी डॉक्यूमेंट फॉर्म में डालने के बाद एक रसीद मिलती है जिसे आगे की प्रक्रिया को ट्रैक किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने पर भी आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन भर सकते हैं।
यह सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ दिनों के भीतर आप की सभी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाता है। इसको आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डॉनलोड कर सकते है। या ऑफिस से जाकर ले सकते है।
आवेदन करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए
जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगने वाले दस्तावेज में माता पिता के पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, पता, अस्पताल द्वारा दिया गया डॉक्यूमेंट और जन्म की पुष्टि और बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो ये सभी डॉक्यूमेंट लगते है। कुछ राज्यों में कुछ अलग डॉक्यूमेंट भी लग सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन का लाभ
सरकार ने यह ऑनलाइन सुविधा सभी नागरिक को आसानी से जरूरी सेवाएं आसानी से मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू की है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत इसके लिए integrated civilRegistration system (CRS) प्लेटफार्म तैयार हुआ है। जिसके कारण किसी भी राज्य में ऑनलाइन आवेदन करना आसान है।
Read More :-
निष्कर्ष :-
आज के इस News आर्टिकल में हमने आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी दी है। लेकिन ये कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह जानकारी सामान्य जानकारी है, अधिक जानकारी के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।