नमस्कार दोस्तों, आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको Major Gaurav Arya Biography In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। मेजर गौरव आर्य अपने सीधा और सटीक जवाब से भारत के दुश्मन को चौंकाते रहते हैं।
मेजर गौरव आर्य (Gaurav Arya) जैसा कि आप को नाम से ही पता चल गया होगा मेजर गौरव आर्य भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं, इसके अलावा भारतीय पत्रकार, सार्वजनिक वक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, टीवी होस्ट, लेखक है। इन्होंने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में स्ट्रैटेजिक अफेयर्स के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर भी रह चुके हैं। वो अक्सर रक्षा, सामरिक मामलों, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कई TV चैनलों अपनी बात रखते हैं। इसके अलावा उनका अपना YouTube Channel जिस पर वो जियोपोलटिक्स, भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करते हैं।
मेजर गौरव आर्य का जन्म और उम्र (Major Gaurav Arya Birth And Age)
Major Gaurav Arya Biography In Hindi गौरव आर्य (Major Gaurav Arya) का जन्म 25 दिसंबर 1972 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। 2025 के अनुसार गौरव आर्य की उम्र 53 वर्ष के हैं।
मेजर गौरव आर्य का शिक्षा (Major Gaurav Arya Education Qualifications)
गौरव आर्य का शिक्षा की बात करें तो इन्होंने 1992 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री हासिल किया इसके बाद साल 1993 में एसएसबीएग्जाम दिया और परीक्षा पास कर लिया और इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन ज्वाइन और साल 1993 में ही उन्होंने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी ओटीए चेन्नई में ट्रेनिंग लिया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें 5 मार्च 1994 को कुमाऊं रेजीमेंट की 17वीं बटालियन में सेकेंड लेप्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला था।
जब गौरव आर्य 1996 में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सुगर सेक्टर कहे जाने वाले 36 सेक्टर में तैनात थे तभी उनके साथ एक हादसा हुआ जिसके कारण वो बर्फ के नीचे दब गए थे जिसके करन उनको मेडिकल समस्या होने के कारण भारतीय सशस्त्र बलों में 5 साल सेवा देने के बाद साल 1999 में एक मेजर के रूप में सेवानिवृत हुए। सशस्त्र बलों में काम छोड़ने के बाद उन्होंने IITC लखनऊ से मार्केटिंग और बिक्री में MBA की डिग्री हासिल की और आगे कॉरपोरेट क्षेत्र में अपना कदम रखा। उन्होंने एचसीएल, वोडाफोन, विप्रो, Ernst & young, स्पाइस रिटेल, स्टीरियो इंफ्राटेक जैसी कंपनियों में काम किया है।
गौरव आर्य 2016 में जब खबरों में आए जब उनका लेख “बुरहान वाणी की खुला पत्र” रातों रात वायरल हो गया था। इस पत्र में हुरियात नेता द्वार कश्मीरी युवा को अपने निजी एजेंडा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पत्र को भारत के आर्मी चीफ और कई अन्य लोगों ने सराहना किया था।
मेजर गौरव आर्य की संपत्ति (Major Gaurav Arya Net Worth)
मेजर गौरव आर्य की संपत्ति के बारे में हमें कहीं जानकारी नहीं मिली लेकिन उनको सोशल मीडिया प्लेटफार्म से मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। माना जाता है कि Major Gaurav Arya Net Worth करोड़ों में हैं।
Read More:-
- Shubhankar Mishra (न्यूज एंकर) Biography : शुभांकर मिश्रा जीवन परिचय, लाखों कमाते हैं शुभांकर मिश्रा
मेजर गौरव आर्य की सोशल मीडिया अकाउंट
निष्कर्ष :-
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मेजर गौरव आर्य जीवन परिचय के बारे में सरल भाषा में विस्तार से बताने की कोशिश की है, आसा करते है कि आप सभी को अच्छा लगा होगा अगर आपको इस ब्लॉग पोस्ट में कोई त्रुटि लगती है, तो आप अपनी राय दे सकते है। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद।